अप्रैल 2024 में रिलीज होने जा रही हैं, धमाकेदार बॉलीवुड मूवीज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Bollywood movies release in April 2024 : साल 2024 के शुरुआती महीनों में बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई मूवी रिलीज हो चुकी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी, लेकिन अब बदलते मौसम के साथ इस महीने अप्रैल 2024 में मनोरंजन की दुनिया में तड़का लगाने आ रही हैं कुछ नई बॉलीवुड मूवीज जिसमे विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की फिल्म तो कल यानी 5 अप्रैल को ही रिलीज़ होने जा रही है। इसके अलवा बॉलीवुड की कुछ अन्य मूवी जिसमें मानुषी छिल्लर, अक्षय कुमार, और टाइगर श्राफ अपनी फिल्म में एक्शन का जलवा दिखाते नजर आएंगे। आर्टिकल में आगे आप उन सभी मूवीज के बारे में जानेंगे जो अप्रैल 2024 में रिलीज होने वाली हैं और साथ ही मूवी में ड्रामा सीन, एक्शन सीन, रोमांटिक सीन, के बारे में भी डिटेल से जानेंगे।

Bollywood Movies Release In April 2024

जो लोग बॉलीवुड मूवी में इंटरेस्ट रखते हैं, उनके लिए April 2024 का महिना बेहद ख़ास होने वाला है, क्यूंकि इस महीने में अनेकों Bollywood Movies Release होने वाली हैं, इन सभी मूवीज में आप एक्शन के साथ रोमांटिक स्टोरी का मजा ले सकते हैं। इस बार ईद के मौके पर बेसक सलमान खान की कोई मूवी रिलीज ना हो पाई हो, लेकिन उनकी कमी को पूरा करने के लिए मैदान और बड़े मिया छोटे मिया जैसी फिल्मे रिलीज होने जा रही हैं, जोकि लोगों का पूरा ध्यान अपनी तरफ खिंच सकती हैं। जैसाकि आपने जाना कि अप्रैल महीने में अनेकों मूवी रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में यह सवाल उठा है कि अप्रैल में कौन कौन सी मूवी रिलीज हो रही है 2024 ? इस सवाल का जवाब आपको अगली हैडिंग में मिल जाएगा।

अप्रैल में कौन कौन सी मूवी रिलीज हो रही है 2024 | Bollywood Movies April list 2024

Bollywood Movies में दिलचस्पी रखने वाले लोग, April 2024 आने वाली मूवीज का बेसब्री से इन्तेजार कर रहें हैं। कुछ Bollywood Movies का ट्रेलर तो आपने Youtube पर भी देखा होगा, जिसमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी ड्रामा मौजूद हैं। क्या आप अप्रैल 2024 में आने वाली मूवी के बारे में जानते हैं? कौन से दिन कौन सी मूवी रिलीज़ होगी, इस बारे में पूरी लिस्ट आप आगे पढ़ सकते हैं।

Bollywood Movies April list 2024

4 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • इरा – द इम्मोरिलिटी
  • कलवन 
  • दुकान

5 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • द लॉस्ट गर्ल 
  • गुडलक 
  • जे.एन.यू.: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी 
  • एक कोरी प्रेम कथा 
  • दुकान 

10 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • मैदान
  • बड़े मियां छोटे मियां 

12 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • अमर सिंह चमकिला (नेटफ्लिक्स पर) 
  • अमीना

19 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • दो और दो प्यार 
  • लव यू शंकर
  • मिस्टर एंड मिसेस माही  
  • औरों में कहाँ दम था 
  • द लीगेसी ऑफ जिनेश्वर 
  • लव सेक्स और धोखा-2
  • घोस्टबस्टर्स: फ्रोजन एम्पायर (डब) 
  • बॉम्बे 19 

26 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली मूवी

  • रुस्लान

April 2024 Bollywood Movie की यह खबरे तेजी से हो रही हैं वायरल

आपने अप्रैल 2024 में रिलीज होने वाली मूवी की लिस्ट के बारे में तो जान लिया,  लेकिन इनमे से कुछ मूवी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, खासकर की youtube पर इन मूवीज के शोर्ट क्लिप को खूब पसंद किया जा हैं। इनमें से कुछ मूवीज के बारे कुछ दिलचस्प जानकरियां आपके साथ शेयर करेंगे, जोकि इन फिल्म को सबसे यूनिक बनाती हैं। चलिए आगे 8 वायरल मूवी सीन के बारे में जानते हैं जोकि अप्रैल 2024 में ही रिलीज़ होने वाली हैं।

1. फैमिली स्टार

इस मूवी के नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि मूवी फैमिली टाइप होने वाली है, इस मूवी में आपको फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस का तडका भी देखने को मिल सकता है। मूवी में लीड रोल के लिए विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर को चुना गया है। पूरी मूवी को परशुराम जी ने डायरेक्ट किया है, इस मूवी को 5 अप्रैल के दिन बड़े पर्दों पर देखा जा सकता है।

(नोट ये भी पढ़े:- बॉलीवुड की 5 ऐसी मूवी जो 2023 में सबसे ज्यादा कमाई की है, कमाई के मामले में साउथ को भी पीछे छोड़ दी है )

2. बड़े मियां छोटे मियां

अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की इस जबरदस्त मूवी ने लोगों के दिलों में एक्शन का तहलका मचा कर रख दिया हैं, जी हाँ यह मूवी एक एक्शन मूवीज है जो लोग एक्शन बॉलीवुड मूवी में दिलचस्पी रखते हैं उन्हें इस मूवी को जरुर देखना चाहिए, क्यूंकि इस मूवी में दोनों  ही एक्टर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बड़े मियां छोटे मियां मूवी को 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

3. मैदान

बड़े मियां छोटे मियां मूवी के बाद यह दूसरी मूवी है जोकि एक रियल स्टोरी पर आधारित हैं। दोनों मूवी 10 अप्रैल एक ही दिन रिलीज होने वाली है, इसलिए दोनों के बीच कांटे की टक्कर का आकडा होगा। मैदान मूवी में अजय देवगन कोच के रूप में दिखाई देंगे, जोकि एक फूटबाल टीम का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म को अमित शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

4. अमर सिंह चमकीला

12 अप्रैल के दिन रिलीज होने वाली अमर सिंह चमकीला फिल्म, जिसके निर्देशक इम्तियाज अली जी हैं। इस मूवी को सिनेमाघरों की जगह OTT प्लेटफार्म पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में एक पंजाबी सिंगर की स्टोरी को फिल्माया गया है, जोकि किसी भी छोटे सिंगर के लिए मोटिवेशन बन सकती है।

5. दो और दो प्यार

इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज के साथ विद्या बालन को  देखा जा सकता है। फिल्म में लव और रोमांस को काफी यूनिक तरीके से फिल्माया गया है। जो लोग रोमांटिक मूवी में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए यह मूवी काफी मनोरंजक साबित हो सकती हैं।

6. इराह (IRaH)

AI टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बेहतरीन फिल्म जोकि डेटा हार्वेस्टिंग से होने वाले खतरों को एकदम सटीक तरीके से प्रदर्शित करती है। जो लोग टेक्नोलॉजी से जुडी फिल्मों में इंटरेस्ट रखते हैं उन्हें इस फिल्म को जरुर देखना चाहिए। फिल्म में रोहित बॉस रॉय, राजेश शर्मा, करिश्मा कोटक, और अमित चना अपने अपने किरदार निभाते हुए देखे जा सकते हैं। जानकारी के बताना चाहेंगे, यह फिल्म आज के दिन 4 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

7. कलवन 

वन्य जीवन पर आधारित एक खुबसूरत नेचर फिल्म, जोकि आज ही के दिन रिलीज़ होनी हैं। इस फिल्म में जंगल में बसने वाले आदिवासियों के बारे में बताया गया है। कलवन फिल्म  जंगल में रहने वाले लोगों के रहन सहन और उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं को उजागर करती है, जो लोग जंगल में रहने वाले लोगों के जीवन को बारीकियों से जनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फिल्म काफी इन्फोर्मेटिव हो सकती है।

8. दूकान

दूकान मूवी के ट्रेलर को संदीप रेड्डी वांगा द्वारा रिलीज किया गया है। यह मूवी उन भारतीय महिलाओं के ऊपर बनी है जो सरोगेसी की मदद से दुसरे के बच्चों को जन्म देती हैं और फिर उन्हें उनके रियल माता पीता को ही बेच देती हैं। हालाकि यह बात आज भी लोगों के लिए अनजान है, लेकिन यह प्रथा भारत में एक दूकान के रूप में चल रही है। इस फिल्म में एक रियल महिला की स्टोरी को फिल्माया गया है, जिसमे एक मां दुसरे के बच्चे को जन्म देने के बाद, उसके प्रति प्रेम के भाव की वजह से बच्चे को सौदे के साथ वापस नहीं कर पाती। इस तरह से बनने वाली मां के जीवन से जुडी एक हकीकत भरी कहानी को इस फ़िल्म में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े

बॉलीवुड एक्टर कैसे बने इसके लिए क्या – क्या करना पड़ता है?

4 thoughts on “अप्रैल 2024 में रिलीज होने जा रही हैं, धमाकेदार बॉलीवुड मूवीज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट”

Leave a Comment