Char Dham Yatra 2024 : जाने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और सबसे अच्छा समय कौन रहेगा जान ले

Char Dham Yatra 2024 : 10 मई 2024 के दिन से चारधाम यात्रा शुरू कर दी गई है। गंगोत्री, योमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट खुलते ही मंदिर के दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालु मंदिर जा रहें हैं। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से ही शुरू कर दिया गया है। और बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए मंदिर के कपाट को 12 मई 2024 के दिन खोल दिया है, जिसके लिए 8 मई से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। चार धाम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण तिथि और रजिस्ट्रेशन की पूर्ण प्रक्रिया को जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें।

Char Dham Yatra 2024 Dates

26 जनवरी 2024 के विशेष अवसर (बसंत पंचमी) पर मंदिर समिति द्वारा Char Dham Yatra 2024 के लिए उद्घाटन की तिथि सम्बंधित आधिकारिक सूचना के अनुसार, चारधाम के खुलने तथा बंद होने का समय निर्धारित किया गया था। अगर कोई श्रद्धालु चारधाम घुमने का प्लान बना रहा है, तो उन्हें मंदिर के खुलने और बंद होने की तिथि का पता जरुर होना चाहिए। चार धाम यात्रा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आगे पढ़ें।

Yamunotri Char Dham Yatra Dates Opening 2024

चारधाम दार्शनिक स्थल में से यमुनोत्री चारधाम सबसे पहले खोला गया था, यमुनोत्री चारधाम के कपाट को 10 मई 2024 के दिन खोला गया था। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, इस मंदिर को 12 नवम्बर 2024 के दिन पूर्ण रूप से बंद किया जा सकता है, इसलिए इस दिन से पहले आप योमुनोत्री चारधाम के दर्शन कर सकते हैं। अगर आप यमुनोत्री चारधाम के दर्शन के लिए प्लान बना चुके हैं, तब आपको इस मंदिर से जुडी निम्नलिखित समय सारणी को जरुर पढना चाहिए।

यमुनोत्री चारधाम मंदिर का दर्शन समय
सुबह का दर्शन समय6:15 सुबह – 2 बजे दोपहर तक
शाम का दर्शन समयदोपहर 3 बजे – रात 9:30 तक  
आरती का समय6 बजे सुबह – शाम 7:45 के मध्य

Gangotri Char Dham Yatra Dates Opening 2024

गंगोत्री चारधाम यात्रा के लिए मंदिर के कपाट को 10 मई 2024 के दिन से ही खोला जा चूका है। इस मंदिर को 12 नवम्बर 2024 के दिन बंद किया जा सकता है। मंदिर से जुडी समय सारणी को आप नीचे पढ़ सकते हैं।

गंगोत्री चारधाम मंदिर का दर्शन समय
सुबह का दर्शन समयसुबह 6 – दोपहर 1 बजे तक
शाम का दर्शन समयदोपहर 4 बजे से 8 बजे तक
आरती का समयसुबह 6:30 बजे – रात्रि 7:30 बजे

Kedarnath Char Dham Opening Dates 2024

केदारनाथ चारधाम मंदिर का द्वार यात्रा के लिए 11 मई 2024 के दिन से खुल चूका है, इस मंदिर को अनुमानित 14 नवम्बर 2024 के दिन बंद किया जा सकता है। मंदिर में आरती का समय, सुबह 6 बजे  से रात्रि 8:30 बजे के मध्य रहता है।

Badrinath Char Dham Opening Dates 2024

बद्रीनाथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए 12 मई 2024 के दिन खोला गया था। इस मंदिर को सबसे लेट बंद किया जाता है, इस वर्ष 2024 में बद्रीनाथ मंदिर को 21 नवम्बर 2024 के दिन बंद किया जा सकता है। इसके अलवा मंदिर से जुडी समय सारणी आप निचे पढ़ सकते हैं।

बद्रीनाथ चारधाम मंदिर का दर्शन समय
सुबह का दर्शन समयसुबह 4:30 – दोपहर 1 बजे तक
शाम का दर्शन समयदोपहर 1 बजे – रात्रि 9 बजे तक
आरती का समयसुबह 4:30 बजे – रात्रि 8:30 बजे

 

सबसे अच्छा समय कब है, Char Dham Yatra के लिए

चारधाम मंदिर यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मंदिर के खुलने से लेकर बंद होने तक होता है, इसके साथ ही कुछ मौसम में चारधाम यात्रा करना, काफी सुखमय माना जाता है। अगर आप भी चारधाम यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं। तब आपको मुख्य रूप से निम्लिखित दो तरह के मौसम में चारधाम जरुर जाना चाहिए।

अप्रैल के आखिर से लेकर जून तक

ग्रीम ऋतू का अप्रैल से लेकर जून तक का मौसम चारधाम यात्रा के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्यूंकि इस मौसम में तापमान सामान्य रहता है, और आसमान बिलकुल साफ़ रहता है, जिससे बारिश की कोई गुन्जाईस नहीं रह जाती। इस समय मंदिर के लिए यात्रा से जुडी सभी सड़कों की खोल दिया जाता है, जिसकी वजह से कोई भी श्रद्धालु चारधाम की सुविधाजनक यात्रा कर सकता है।

अगस्त से लेकर नवम्बर तक

अगस्त से लेकर नवम्बर का महिना मानसून के बाद का महिना होता है, मतलब इस समय बारिश ख़त्म हो जाती है और मौसम हल्का ठंडा और सुहाना हो जाता है। अक्टूबर से लेकर नवंबर के महीने में चारधाम के छेत्रों में सर्दियाँ शुरू हो जाती है, जिसके कारण सभी यात्रियों को हेल्थ से जुडी सभी जरुरतमंद चीजो को अपने साथ लेकर जाना चाहिए।

ये भी पढ़े : केदारनाथ यात्रा जाने से पहले जान ले कुल खर्चे और बचत के बारे में

Kedarnath Yatra 2024 Registration

अगर आप केदारनाथ यात्रा के प्लान बना चुके हैं और इस यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तब आप यात्रा के लिए उपलब्ध अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर आप पहली बार रजिस्ट्रेशन करने जा रहें हैं तब आपको निम्नलिखित स्टेप को फोलो करना चाहिए।

  • केदारनाथ यात्रा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्रा समन्धित उपलब्ध वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपको इस वेबसाइट के रजिस्ट्रेशन वाले टैब पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने Registration for Chardham वाला सेक्शन दिखाया जाएगा, जिसके निचे आपको सभी मांगी गई जानकारियों को टाइप करके Sign Up पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन जानकारी के अनुसार इस पोर्टल पर लॉगइन कर लेना है।
  • अब आपको पोर्टल में Kedarnath Yatra वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अगले स्टेप में आपको Registration के विकल्प को चुनना होगा, और यहाँ से अपना न्यू रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट और महत्वपूर्ण जानकारियों को अपलोड करना अनिवार्य है। सभी जानकारियां टाइप करने के बाद आखिर में फॉर्म को सबमिट कर दें।

Kedarnath Yatra 2024 Offline Registration

अगर किसी कारणवश Kedarnath Yatra 2024 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कोई दिक्कत होती है तब आप केदारनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको उत्तराखंड में उपलब्ध ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर विजिट करना पड़ेगा। पूर्ण प्रक्रिया के लिए आगे पढ़ें।

  • केदारनाथ यात्रा 2024 के लिए सबसे पहले आपको हरिद्वार रेवले स्टेशन, राही होटल, ऋषिकेश में रोडवेज बस स्टैंड, हेमकुंड गुरुद्वारा, गुप्तकाशी बस स्टेंड, गौरीकुंड, सोनप्रयाग, और केदारनाथ जैसे जगहों पर विजिट करना होगा।
  • उपरोक्त स्थान पर जाकर आपको केदारनाथ यात्रा के लिए फॉर्म भरना पड़ता है, जिसमे आपकी सभी पर्सनल जानकारियां भरनी पड़ती है।
  • अब आपको अपने उन डॉक्यूमेंट को फॉर्म के साथ संलग्न कर लेना है, जो फॉर्म में मांग गया है।
  • अगले स्टेप में आपके फॉर्म और डॉक्यूमेंट को बताए गए केन्द्रों पर जमा करना पड़ता है, जिसके बाद आपके फॉर्म का सत्यापन होता है।
  • फॉर्म में दी गयी सभी जानकारियां और डॉक्यूमेंट सही होने पर, रजिस्ट्रेशन केन्द्रों की तरफ से यात्रा का पास दे दिया जाता है, जिसकी मदद से आप केदारनाथ यात्रा की परमिसन प्राप्त कर लेते हैं।

 

1 thought on “Char Dham Yatra 2024 : जाने से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और सबसे अच्छा समय कौन रहेगा जान ले”

Leave a Comment