Kedarnath Trip Budget 2024: केदारनाथ यात्रा जाने से पहले जान ले कुल खर्चे और बचत के बारे में

Kedarnath Trip Budget 2024: जो भक्तगण भोले शंकर के पक्के भक्त हैं उनके लिए केदारनाथ धाम स्वर्ग से कम नहीं हैं। केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड में स्थित प्रशिद्ध मंदिर है, जहाँ पर हजारो संख्या में श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं। इस महीने की 10 मई 2024 के दिन से केदारनाथ धाम भक्तों के लिए खोला जा चूका है। मई का मौसम मंदिर में आने वाले श्रधालुओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप भी केदारनाथ मंदिर जाने के लिए इच्छुक हैं, तब आपको केदारनाथ यात्रा से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जरुर पता होना चाहिए, ताकि आपका सफ़र सुविधाजनक और आरामदायक बने। चलिए अब आर्टिकल में step by step विस्तार से जानते हैं।

Kedarnath Trip Budget 2024 का प्लान

अगर आप केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहें हैं, तब आपके लिए यह समय मौसम काफी अच्छा हो सकता है। अगर आप भी केदारनाथ यात्रा के लिए सोच रहें है तब आपको मंदिर की यात्रा के लिए लगने वाले बजट के बारे में जरुर जान लेना चाहिए, ताकि Budget For Kedarnath Trip के बारे में जान सकें और पुरे बजट के साथ यात्रा के लिए जाएँ। Kedarnath Trip Budget के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ सकते हैं।

  • अगर आप दिल्ली में रहते हैं तब आप देहरादून तक जाने के लिए 300 रुपए से लेकर 1000 रुपए का बजट जरुर रखें, देहरादून से पहुँचने के बाद आपको गौरीकुंड पहुचने के लिए बस से यात्रा करनी पड़ेगी, जिसमे आपको 500 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इसके अलवा दिल्ली से गौरीकुंड के लिए बस सेवा उपलब्ध है जिसमे 500 रूपए से लेकर 1000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।
  • हेलीकाप्टर के माध्यम सिरसी (उत्तर प्रदेश) से केदारनाथ पहुँचने के लिए 5500 रुपए प्रतिव्यक्ति का खर्चा आता है।
  • वहीँ वायुयान के माध्यम से गुप्तकाशी से मंदिर की यात्रा में 7740 रुपए का खर्चा बैठ सकता है।
  • इसके साथ ही गौरीकुंड से यात्रियों को घुड़सवारी और पालकी जैसी सेवाएं मिल जाती हैं, जिसके लिए 5000 रुपए से लेकर 10000 रुपए का खर्चा बैठ जाता है।

Kedarnath Mandir कैसे पहुंचे

केदारनाथ मंदिर जाने के लिए किसी भी व्यक्ति को सबसे पहले देहरादून पहुंचना होता है। आप अपने शहर से बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज के माध्यम से बेहद आसानी से मंदिर तक पहुँच सकते हैं। अगर आप भारत के दिल्ली राज्य से मंदिर तक जाना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, यहाँ से मंदिर की दुरी लगभग 466 किलोमीटर है, यहाँ से केदारनाथ तक जाने के लिए ट्रेन की सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पाती, इसके लिए आपको देहरादून ही पहुँचाना होगा। अगर आपके पास समय का अभाव है, तब आपको हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा करनी चाहिए। यात्रा के दौरान मंदिर पहुंचने से पहले कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें, जो आपके लिए जरुरी हो सकती हैं निम्नलिखित हैं।

  • केदारनाथ मंदिर की यात्रा के दौरान 16 किलोमीटर पहले से ही पैदल यात्रा करनी पड़ती है।
  • इन 16 किलोमीटर यात्रा का सफ़र तय करने के लिए पालकी, घुड़सवारी, और हेलीकाप्टर जैसी सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
  • केदारनाथ मंदिर का द्वार सुबह 7 बजे खुल जाता है, इसलिए मंदिर जाने के लिए 7 बजे से 1 घंटे पहले पहुंचे।
  • रात्री के 8:30 बजे मंदिर पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है, इसलिए मंदिर के बंद होने से पहले यात्रा को समाप्त कर लें।

Kedarnath Trip पर पैसे कैसे बचाएं

अगर आप केदारनाथ ट्रिप पर जाने वालें हैं तब आपके मन में यह सवाल भी जरुर आया होगा, कि केदारनाथ ट्रिप के दौरान होने वाले खर्चों में बचाव कैसे किया जा सकता है?  अगर आप भी इस तरह के सवालों का जवाब ढूढ़ रहें हैं तब आपको पहले से ही यात्रा के लिए योजनाएं बना लेनी चाहिए, जिसके अंतर्गत काफी हद तक आपकी यात्रा सस्ती हो सकती है। चलिए जानते हैं केदारनाथ यात्रा के दौरान आप सभी अपने पैसे कैसे बचा सकते हैं?

  • केदारनाथ यात्रा के समय ठहरने के लिए कई तरह के होटल उपलब्ध होते हैं, जिसमें नार्मल गेस्ट हाउस भी उपलब्ध हैं। अगर आप नार्मल गेस्ट हाउस बुक करते हैं तब आप मात्र 500 रुपए से 2000 रुपए के बीच की कीमत में होटल बुक कर सकते हैं, और अपने पैसे बचा सकते हैं।
  • Kedarnath Trip पर जाने के लिए अगर आप किसी तरह से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुँच जाते हैं तब आपके लिए यह यात्रा काफी सस्ती पड़ सकती है, इसके लिए आपको 500 से लेकर 1500 रुपए इन्वेस्ट करने पड़ते हैं, इस यात्रा में सुविधा के हिसाब से पैसे चुकता करने पड़ते हैं, जिसमे आप अपने पैसे बचा सकते हैं।
  • अगर आप Kedarnath Trip के दौरान भोजन की व्यवस्था किसी मशहुर ढाबे से करते हैं, तब आपको सस्ते खाने के साथ स्वादिष्ट भोजन भी मिल जाता है।
  • यात्रा के दौरान ट्रेकिंग गाइड के साथ अन्य सेवाओं के लिए कम लागत लगती है।

Kedarnath Trip जाने पर इन बातों का रखे ध्यान

सामान्य रूप से Kedarnath trip cost per person लगभग 5 हजार से लेकर 6 हजार रुपए है। इसके अलवा केदारनाथ की पूरी यात्रा को समाप्त करने में कम से कम 5 दिन का समय लग सकता है। केदारनाथ यात्रा के दौरान इन समय में यात्रियों को कुछ बातों का ध्यान जरुर रखन चाहिए ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक रह सके, अगर आपके मन में यह सवाल है कि Kedarnath Trip जाने पर किन बातों का ध्यान रखे ? तब आपको निचे दी गई बातों को ध्यान से पढना चाहिए।

  • अगर आप अपनी यात्रा को सुविधाजनक और सस्ता बनाना चाहते हैं तब आपको केदारनाथ यात्रा सम्बंधित ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन जरुर करना चाहिए।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश में यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने पर आपको अनेकों सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाती है।
  • केदारनाथ मंदिर के पास तापमान हमेशा ठंडा रहता है, इसलिए यात्रियों को गर्म कपड़ों के साथ अन्य सामान के लिए बड़े बैग जरुर ले लेना चाहिए।
  • सर्दी के मौसम में इस जगह बर्फ जम जाती है,  इसी कारण इस मौसम में यात्रियों को अपने सामान के साथ शाल, स्वेटर, ग्लब्स जैसी जरूरतमंद चीजों को जरुर रख लेना चाहिए।
  • जो यात्री केदारनाथ धाम के लिए लम्बी यात्रा करने वालें हैं उन्हें मंदिर के आस पास मौजूद सस्ते होटल को जरुर बुक करना चाहिए, जहाँ पर खाने पीने और रहने की अच्छी सुविधाएँ मिल जाती है।
  • Kedarnath Trip के लिए पहाड़ी इलाकों पर चढ़ाई करनी पड़ती है, इसी वजह से यहाँ पर डिजिटल पेमेंट की प्रॉब्लम देखने को मिलती है, इन परेशनियों को ध्यान में रखते हुए अपने पास किसी तरह की पेमेंट के लिए कैश मनी जरुर होनी चाहिए।
  • Kedarnath trip cost per person के लिए कम से कम 6000 रुपए जरुर रखन चाहिए, जिसकी मदद से यात्रा आरामदायक हो सकती है।
  • ब्लड प्रेशर और बुखार जैसी समस्याओं के लिए पहले से ही डॉक्टर द्वारा सुझावित टैबलेट अपने पास जरूर रखें, ताकि किसी तरह से तबियत खराब होने पर बिना किसी परेशानी के टैबलेट का यूज किया जा सके।
  • केदारनाथ मंदिर जाने से पहले अपने सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट को अपने पास जरूर रखें, क्यूंकि केदारनाथ यात्रा के दौरान किसी भी व्यक्ति की चेकिंग की जा सकती है।

Kedarnath Trip के साथ घूमने योग्य जगह

अगर कोई तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए लंबी यात्रा करना चाह रहा है तब वह मंदिर के आस पास मौजूद अन्य जगह पर भी घूमने जा सकता है। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, मंदिर के आस पास की जगहें दार्शनिक केंद्र हैं जहां पर हजारों संख्या में यात्री जगह का लुफ्त उठाने आते हैं। अगर आप उन सभी जगहों के बारे में नहीं जानते तब आपको नीचे दी गई जगहों के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए।

वासुकी तलाब

वासुकी तलाब केदारनाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है जो यात्री नेचुरल पर्यटन स्थल का अनुभव प्राप्त करना चाहतें हैं उन्हें यहां जरूर जाना चाहिए।

भैरवनाथ मंदिर

भैरवनाथ मंदिर भगवान भैरव के स्वरूप को समर्पित है। यह मंदिर केदारनाथ धाम से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप भैरवनाथ के दर्शन के लिए इस मंदिर में विजिट कर सकते हैं।

चोपता

चोपता एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर है, जोकि केदारनाथ मंदिर के पास स्थित है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यात्री एक अविश्वसनीय शांति का अनुभव प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़े : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद कैसे बदल जाएगा अयोध्या नगरी का भविष्य जानिए पूरी खबर

5 thoughts on “Kedarnath Trip Budget 2024: केदारनाथ यात्रा जाने से पहले जान ले कुल खर्चे और बचत के बारे में”

  1. मैं भी अगले महीने जाने का सोच रहा हूं… आपका ये आर्टिकल पढ़ के संतुष्ट हूं अगले महीने का प्लान करते हैं. धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment