Bihar Ration Card Online Apply 2024 : खुद ही करें आपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन

Bihar Ration Card Online Apply : बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के उन सभी लोगो के लिए राशन कार्ड उपलब्ध करवाया गया है, जो लोग अपना और परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है। और अगर बिहार का कोई व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे आता है। तो वह Bihar Rashan Card के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले आवेदक के पास कुछ योगता और महत्वपूर्ण दस्तावेज होना जरुरी है तभी वह राशन कार्ड का लाभ उठा पाएगा। Bihar Rashan Card सम्बंधित योगता, दस्तावेज और बिहार राशन अप्लाई की पूर्ण प्रक्रिया के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

Bihar Ration Card 2024 के अंतर्गत लोगों को कितना राशन मिलेगा

Bihar Rashan Card के लिए बिहार सरकार ने राशन देने की सीमा तय की है, उसके हिसाब से ही राशन मुहैया करवाया जाएगा। राशन प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया जाएगा, जिसका विवरण आप नीचे टेबल में पढ़ सकते हैं।

 

परिवार / लाभकर्ता श्रेणीगेहूं चावलकुल राशन

(बिहार राशन कार्ड के अनुसार)

अन्त्योदय श्रेणी (AAY)/

प्रति परिवार

14 किलोग्राम21 किलोग्राम35 किलोग्राम
पुर्विकताप्राप्त श्रेणी (PHH) / प्रति लाभार्थी 2 किलोग्राम3 किलोग्राम5 किलोग्राम
दर / प्रति किलोग्राम2 रुपए /-3 रुपए /-

 

उपरोक्त टेबल के अनुसार योग्य आवेदक बिहार राशन कार्ड का लाभ उठा सकता है।

Bihar Rashan Card 2024 के लिए महत्वपूर्ण योग्यता

Bihar Rashan Card के अंतर्गत राशन कार्ड बनवाने वाले सदस्य के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए।

  • Bihar Rashan Card के लिए अप्लाई करने वाला आवेदक मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • Bihar Rashan Card के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए,  कि परिवार में किसी सदस्य की मासिक आय 10 हजार रुपए से ज्यादा ना हो।
  • Bihar Rashan Card के अंतर्गत जिस व्यक्ति का खुद का वाहन हैं वह राशन कार्ड के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

Bihar Ration Card 2024 सम्बंधित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

नए बिहार राशन कार्ड अप्लाई करने से पहले आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट अवश्य होने चाहिए।

  • अपडेट आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • स्कैन फोटो और हस्ताछर
  • चालु मोबाइल नंबर
  • बिजली का बिल (एड्रेस प्रूफ)
  • पहचान पत्र
  • फैमिली सदस्यों के दस्तावेज और फोटो
  • राशन कार्ड सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

Bihar Ration Card Online Apply 2024 ऐसे करें अप्लाई

अगर आप Bihar Rashan Card के लिए घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो यहाँ पर आप पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया को पढ़ सकते है।

Bihar Ration Card Online Apply के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फोलो करें –

  • बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया के लिए सबसे पहले बिहार सरकार की अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • होम पेज खुलते ही आपके उल्टे हाथ की तरफ महत्वपूर्ण सूचना दिखाई जाएगी, इसे ध्यान से पढ़ें।
Bihar Ration Card Online Apply
Bihar Ration Card Online Apply
  • इसके बाद एप सीधे हाथ की तरफ दिए गए Login वाले ग्रीन टैब पर क्लिक कर लेना है।

Bihar Ration Card Online Apply

  • अगले पेज पर आपके सामने Jan Parichay का पोर्टल खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपसे  Username और Password मांगा जाएगा, अगर आपके पास पहले से Jan Parichay Meri Pehchaan की आईडी उपलब्ध है तब आप उस आईडी के माध्यम से लॉगइन कर लें।

Bihar Ration Card Online Apply

  • अगर आपके पास Jan Parichay Meri Pehchaan की आईडी उपलब्ध नहीं है तब आप पोर्टल के सबसे नीचे Signup up for MeriPehchaan वाले लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब अगले पेज पर आपको एक ऑनलाइन फॉर्म दिखाया जाएगा, सबसे पहले बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर इन्टर करें और फिर OTP वेरीफाई कर लें।

Bihar Ration Card Online Apply

  • अब सभी निजी जानकारियों के साथ अपनी User ID और Password के साथ पासवर्ड कन्फर्म के लिए पासवर्ड इंटर कर लें।
  •  अब  I accept Term and Conditions आप्शन के आगे दिए गए चेकलिस्ट पर क्लिक कर लें।
  • अब नीचे दिए गए Register वाले ग्रीन टैब पर क्लिक कर दें।
  • अगले स्टेप में आपको बताया जाएगा की आपकी आईडी बन चुकी है, इस पेज पर आपको Continue वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आगे पेज पर आपको KYC के लिए पूछा जाएगा, अगर आप KYC नहीं करना चाहते तब Skip वाले सर्किल चेकलिस्ट आप्शन पर क्लिक कर दें।

Bihar Ration Card Online Apply

  • अब आगे स्टेप में आपको अपने आईडी या फिर वेरीफाई नंबर की मदद से पोर्टल को लॉगइन कर लेना है।
  • अब अगले पेज पर OTP वेरिफिकेशन डिवाइस के बारे में पूछा जाएगा, आप जिस डिवाइस की मदद से आपका OTP कन्फर्म करना चाहते हैं उसे चुने और नीचे दिए गए Next ग्रीन टैब पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके चुने डिवाइस पर OTP भेज दिया जाएगा, OTP को इंटर करें और Sing In टैब पर क्लिक कर लें। (इस तरह से आप पोर्टल पर लॉग इन हो जाएंगे।)
  • अगले पेज में आप MeriPehchaan के डैशबोर्ड पर पहुँच जायेंगे, यहाँ पर आपको उल्टे हाथ की तरफ Bihar States Services लिखा दिख जाएगा, आपको उसपर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा, यहाँ पर आपको अनेकों सर्विसेज के बॉक्स मिल जाएंगे, इनमे से आपको Bihar Ration Card Online Production वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब अगले स्टेप में Access Now पर क्लिक कर लें, इस तरह से आप पोर्टल के होम पेज पर आजाएंगे, यहाँ से आपको लॉगइन वाले आप्शन पर क्लिक कर लेना है, अब आप आटोमेटिक लॉगइन हो जाएंगे।
  • अगले स्टेप में आपको Online Registation करना होगा, यहाँ पर आप ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारियों को भर लें, और Captcha Code डालकर Submit टैब पर क्लिक कर लें।

Bihar Ration Card Online Apply

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इसमें बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को पढ़ लें, क्यूंकि इसी आधार पर आपका ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा।
  • सभी जानकारियां पढने के बाद उपर उल्टे हाथ की तरफ New Apply > Rural / Urban अपने हिसाब सेलेक्ट कर लें।
  • अब आपके सामने एक न्यू बिहार राशन कार्ड फॉर्म खुल जाएगा,  इस फॉर्म में सभी जानकारियों को सही सही टाइप करे और सबसे नीचे Submit के आप्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब आपको अगले पेज पर आ जाना है यहाँ पर आपको बिहार राशन कार्ड के लिए अन्य सदयों का विवरण देना होगा। विवरण देने के साथ आप अन्य सदस्यों को ऑनलाइन ऐड (Bihar Ration Card Nam Add Online) कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको फॉर्म के उल्टे हाथ की तरफ ऊपर Apply >  Edit Application > Uplaod Document वाले आप्शन पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा यहाँ पर सभी सदस्यों के साथ अपना सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा फिर सीधे हाथ की तरफ दिए गए सभी चेकलिस्ट आप्शन पर टिक का निशान लगा लें।
  • अब आपको दिए गए Upload वाले टैब पर क्लिक कर लेना है, इसके बाद आपको  इसी पेज पर अपलोड के साथ दिए गए Go for final submission वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा यहाँ पर नीचे की तरफ कुछ निजी जानकारियां पूछी जाएगी, इसे अपने अनुसार चेकलिस्ट कर लें।
  • अब फॉर्म में निचे की तरफ एक घोषणा लाइन लिखी होगी इस को चेकलिस्ट कर लेना है, इसके बाद नीचे दिए गए Final Submit वाले टैब पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह से Bihar Ration Card Online Apply प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

आपके ऑनलाइन फॉर्म को अब रिव्यु के लिए रखा जाएगा, इस दौरान अपना स्टेटस चेक करने के लिए आप फॉर्म के Track Application Status वाले आप्शन की मदद से खुद का स्टेटस देख सकते हैं।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने Bihar Ration Card Online Apply की पूर्ण प्रक्रिया को जाना, साथ ही आपने राशन कार्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण योग्यता, और जरुरी दस्तावेज के बारे में जानकारी हासिल की। अगर आपको ऑनलाइन अप्लाई करते समय किसी प्रकार दिक्कत होती है  तब आप हमें कमेंट के माध्यम से अपनी प्रॉब्लम बता सकते हैं।

ये भी पढ़े: 

घर बैठे मोबाइल से बिहार जमाबंदी नंबर कैसे चेक करें, जानिये पूरा प्रोसेस 2024

E Shram Card Check Balance : घर बैठे ऑनलाइन ई श्रम कार्ड बैलेंस कैसे देखें 2024

4 thoughts on “Bihar Ration Card Online Apply 2024 : खुद ही करें आपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन”

Leave a Comment