बिहार की 5 सबसे खूबसूरत जगहें: एक बार जरूर जाएं और नया बिहार देखे

Top 5 Tourist Places in Bihar : क्या आप घुमने के शौक़ीन हैं? अगर हाँ, तो आप भारत में रहकर अनेकों जगह पर घूम चुके होंगे। लेकिन अगर हम बिहार की बात करें तो आपके मन में  ये सवाल जरूर आएगा कि बिहार में ऐसी कौन सी जगह है जो घूमने लायक हो? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तब जानकारी के लिए बताना चाहेंगे, यहाँ पर ऐसी कई जगह हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्या आप इस तरह की जगह के बारे में जानना चाहेंगे? अगर हाँ तो ये पोस्ट सिर्फ आपके लिए ही है, इसलिए आपको इस आर्टिकल को आखिर तक जरुर पढ़ना चाहिए।

Top 5 Tourist Places in Bihar

  1. Bodhgaya | बोधगया  
  2. Valmiki Tiger Reserve | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 
  3. Bhagalpur | भागलपुर
  4. Kaimur Hill | कैमूर 
  5. Mithila Haat Jhanjharpur  | मिथिला हाट

Bodhgaya | बोधगया  

बिहार की वह जगह जहां से बौद्ध धर्म का विस्तार हुआ था उसे Bodhgaya के नाम से ही जाना जाता है। बोधगया अपने आकर्षण केंद्र के लिए प्रसिद्ध है, इसके साथ ही यहाँ पर अनेकों पवित्र स्थल पाए जाते हैं। अगर आप बौद्ध धर्म की बारीकियों को जानना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेस पर जरूर विजिट करना चाहिए! इसके अलावा आगे बोधगया में मौजूद कुछ प्रमुख स्थल के बार में आगे पढ़ सकते हैं।

Bodhgaya Bihar| बोधगया

डूंगेश्वरी गुफा मंदिर

डूंगेश्वरी गुफा टेंपल विशालकाय सुरंग से जुड़ा मंदिर है, इस गुफा को महाकाल गुफा और प्राण बोधि गुफा के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर मुख्य रूप से  नवरात्रि और सावन के महीने भक्तों से भरा होता है! अगर आप इस गुफा के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको यहाँ पर विशेष अवधि के अनुसार यहां पर सावन के माह में ही जाना चाहिए! इस मंदिर से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • प्राचीन मान्यता के अनुसार गौतम बुद्ध ने यहां पर 6 महीने तक ध्यान साधना की थी, जिसकी यादगार में यहाँ पर एक विशाल मूर्ति को भी निर्मित किया गया है।
  • श्रद्धालुओं  के अनुसार एक मान्यता है, बोधगया में जाने वाले लोग इस मंदिर के दर्शन जरूर करते हैं। अन्यथा उनकी मंदिर से जुडी यात्रा को अधूरा माना जाता है।

 

महाबोधि मंदिर

महाबोधि मंदिर बोधगया में स्थित धार्मिक स्थलों में से एक है, अगर आप यहाँ पर घूमने जाते हैं तो आपको कई विशालकाय मूर्तियां देखने को मिल सकती है, जो इस मंदिर के कई रहस्यों को उजागर करती हैं। मंदिर में मौजूद एक विशेष पीपल का पेड़ भगवान बुद्ध से जुडी बातों को खुलासा करता है, ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध इसी पेड़ के निचे बैठकर कठोर साधना में लीन हो जाते थे! इस जगह से जुड़े कई पौराणिक किस्से आज भी सुने जा सकते हैं, जोकि अनोखी कहानियों के बारे में काफी कुछ बताते हैं! इसके बारे में संछिप्त विवरण आप आगे पढ़ सकते हैं।

  • कहा जाता है कि एक बार जब भगवान बुद्ध इस जगह पर मूसलाधार बारिश में फंस गए थे तब सांपों के राजा मूचालिंडा ने उनकी रक्षा की थी।
  •  माना जाता है कि एक बार इसी विशेष स्थल पर  गौतम बुद्ध ने तीन हफ्तों तक कठोर साधना की थी, जिसके बाद उनके क़दमों निशानों को भी देखा गया था।
  • मंदिर में एक जगह विशेष बोधि वृक्ष स्थापित है, जहाँ पर गौतम बुद्ध ने पूर्णिमा की रात को विशेष ज्ञान अर्जित किया था।

Valmiki Tiger Reserve

Valmiki Tiger Reserve | वाल्मीकि टाइगर रिजर्व 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्राकृतिक और वन्यजीवों से जुड़ा आकर्षण का केंद्र है, मुख्य रूप से इस वन में टायगर को देखा जा सकता है। इस जगह की सैर करने के लिए सफारी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं! आप चाहे तो इस सुविधा के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं! इस गाड़ियों की ख़ास बात यह है कि इस तरह की सफारी से आप 25 किलोमीटर तक की यात्रा कर पाते हैं! वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बारे में कुछ अन्य विशेषताएं जो कि इस प्रकार हैं –

  • यहाँ पर आप टाइगर के अलावा अन्य जानवरों की प्रजातियां भी देख सकते हैं।
  • इस आकर्षित वन में अनेकों प्रजातियों के वृक्ष देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़े: बिहार Ration Dealer के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे। जाने आवेदन की प्रक्रिया

Bhagalpur | भागलपुर

आपने कही ना कही भागलपुर का नाम जरूर सुना होगा, जिसके साथ आपने ये भी सुना होगा कि ये प्लेस रेशम के कपड़ों के लिए प्रशिद्ध है। इसके अलावा यहां पर अनेकों दार्शनिक केंद्र भी मौजूद हैं। जहाँ पर हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां की सैर करने आते हैं।

  • अजगैबीनाथ नाथ मंदिर यहां का एक प्रमुख स्थल है, इस मंदिर के चारों तरफ पवित्र नदियों का बसेरा है।
  • इस जगह पर श्रवणी मेले के दौरान श्रदाओं की काफी ज्यादा भीड़ होती है।

Kaimur Hill

Kaimur Hill | कैमूर 

Kaimur Hill ऊँची ऊँची पहाड़ियों के लिए मशहूर है। इस जगह से कई ऐतिहासिक घटनाएँ जुडी है जिसके बारे में आप इतिहास की बुक में पढ़ सकते हैं! इस जगह का नजारा देखते ही बनता है, क्योंकि इस जगह पर प्रकृति के नजारों को बेहद करीब से देखा जा सकता है! यहाँ अनेकों प्रकार की जनजातियां निवास करती है जिसकी वजह इस जगह पर हमेशा हलचल बनी रहती है! इसके अलावा आप किसी शांत जगह की खोज में है तो आपको इस जगह पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

Mithila Haat 

Mithila Haat  | मिथिला हाट

Mithila Haat Jhanjharpur बिहार के तमाम मुख्य प्लेस में से एक है। यहाँ पर मुख्य रूप से सांस्कृतिक कलाओं पर अनोखी चित्रकारियां की गई है। इसके साथ ही यहाँ पर प्रशासनिक  भवन, मल्टी  हाल, खुबसुरत झरने, और पार्किंग एरिया भी देखने को मिलते हैं! इस जगह को पर्यटन स्थल बनाने के लिए बिहार की सरकार ने करोडो रुपये तक खर्च किया है, इसी के परिणामस्वरूप आज मिथिला हाट का नजारा देखते ही बनता है।

 

ये भी पढ़े: Bihar Vidhan Parishad Sachivalaya Recruitment 2024: नौकरी का शानदार अवसर, ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment