भोजपुरी के सबसे महंगा सिंगर के बारे में क्या आप जानते है? और सबसे ज्यादा पैसा कौन लेता है।

भोजपुरी का सबसे महंगा सिंगर कौन है? आज जितना भोजपुरी सिनेमा और इनके गानों को पसंद किया जाता हैं। पहले इन्हे लोग इतना नहीं करते थे। परन्तु भोजपुरी सिनेमा ने अब इतनी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं कि अब हर बच्चे बच्चे की जुबान पर आपको इनका गाना सुन ही जाएगा। भोजपुरी गायको के गाने एक दम हटकर होते हैं। इनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं।

भोजपुरी गानों को भारत में ही नहीं विदेशो में भी काफी पसंद किया जाता हैं। अगर बात करे भोजपुरी सिंगर की तो अब ये भी एक गाने के लिए लाखो रुपए लेते है। क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी का सबसे महंगा सिंगर कौन है? चलिए विस्तार से जानते हैं भोजपुरी सिंगर और गानो के बारे में। 

भोजपुरी का सबसे महंगा सिंगर कौन है?

आपको भोजपुरी के हजारों सिंगर मिलेंगे, परन्तु उनमे से कुछ ही सिंगर ऐसे हैं जो एक गाने के लिए लाखो रुपए चार्ज करते हैं। दरसल इन गायको के गानों को लोग काफी पसंद करते हैं। इनका हर गाना फेमस हो जाता हैं। भोजपुरी के एक ऐसे सिंगर हैं जिनका हर गाना लोग पसंद करते हैं। इनके गानों को लाखो में नहीं बल्कि करोड़ों व्यूज मिलते हैं।

हम जिसकी बात कर रहे हैं उनका नाम हैं पवन सिंह। जी हाँ, पवन सिंह के गानो को लोगो को इन्तजार ही रहता हैं। इनके गाने भारत के साथ साथ विदेशो में लोग गाते हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, पवन सिंह अपने एक गाने के लिए लाखो रुपये तक लेते हैं।

अगर बात करे इनकी एक साल की कमाई की तो ये 3 से 5 करोड़ रुपये तक की कमाई एक साल में कर लेते हैं। आज के समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह संगीत निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। इनके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव को भी बहुत ज्यादा पसंद किया जाता हैं।

बिग बॉस में आने की वजय से खेसारी लाल यादव को लोग और भी ज्यादा पसंद करते हैं। दिनेश लाल यादव भी भोजपुरी के महंगे गायको की गिनती में आते हैं। ये बहुत कम गाने गाते हैं और महंगी प्रोडक्शन हाउस में काम करते हैं। इसी वजय से ये एक गाने के लिए लाखो रुपए लेते हैं।

ये सभी सिंगर 5 से 20 लाख तक अपने एक गाने के लिए चार्ज करते हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक गाने में  5 मिनट के लिए 2000000 से भी ज्यादा चार्ज करते हैं। भोजपुरी में कुछ ही सिंगर हैं जो अच्छी कमाई कर रहे हैं। रिपोट्स के अनुसार, आधे से ज्यादा भोजपुरी सिंगर को एक गाने के लिए बहुत कम पैसा मिलता हैं।

( ये भी पढ़े : भोजपुरी का बादशाह कौन है पवन सिंह या खेसारी लाल यादव है? )

भोजपुरी का सबसे हिट गाना कौन सा है

वैसे तो भोजपुरी के बहुत से गाने हैं जो काफी हिट हैं। परन्तु एक गाना ऐसा हैं जिसके lyrics को लोग आज भी गुनगनाते है। साल 2008 में एक गाना रिलीज़ हुआ था ‘लॉलीपॉप लागेलू’, इसको लोगो से बहुत लोकप्रियता मिली थी। ये गाना इतना फेमस हुआ था की विदेशो में भी इस गाने पर लोगो ने डांस कर वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला था। लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर बड़े बड़े सेलिब्रिटी ने भी डांस किया था।

इस गाने को पवन सिंह ने गाया था जिसकी वजय से वो रातो रत ही स्टार बन गए। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने को सिद्धार्थ सलेथिया ने भी गाया था। इस गाने को अफ्रीकन सिंगर ने भी गाया था और हाल ही में नेहा कक्कड़ ने भी इस गाने को अपने एक शो में गाया था। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने को जाहिद अख्तर ने लिखा था।

आपने अगर अमेरिकन टेलीवजन शो The Office or not देखा हैं तो आपको बता दे कि इस शो के कैरेक्टर  ने भी  ‘जब लगावे लू तू लिपिस्टिक’ गाने पर डांस किया था जिसका वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। इसके बाद रितेश पांडे का गाना हैलो कौन को भी लोगो ने काफी पसंद किया था।

रिपोट्स के अनुसार, इस गाने को करीब 50 करोड़ से भी अधिक बार अब तक देखा जा चुका हैं। इस गाने को 10 दिसंबर, 2019 को एक यूट्यूब चैनल रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज़ किया गया था। इस गाने ने आते ही भोजपुरी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

भोजपुरी में बेस्ट सिंगर कौन हैं?

भोजपुरी में बेस्ट सिंगर की लिस्ट में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और रितेश पांडे जैसे सिंगर आते हैं। परन्तु IBFA 2023 में पवन सिंह को बेस्ट एक्टर और सिंगर का अवार्ड दिया गया था। इनके साथ साथ इस शो में मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, रितेश पांडे, और रश्मि देसाई जैसे कलाकार भी शामिल थे।

इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस ने इन सभी कालकारो को अलग-अलग अवार्ड देकर सम्मानित किया था। जब पवन सिंह को ये अवार्ड मिला तो वो बहुत खुश थे और जिसके बाद उन्होंने इस सम्मान के लिए अभय भैया और अपनी टीम को शुक्रिया भी कहा। उसके बाद पवन सिंह ने लगावेलू लिपिस्टिक गाने को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के लिए स्टेज पर गाया।

निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट में हमने आपके सवाल “भोजपुरी का सबसे महंगा सिंगर कौन है?” का उत्तर दिया हैं। आशा हैं कि आपको पसंद आया होगा।

Leave a Comment