Bihar Jamin Survey 2024 : शुरू हो चुका है, आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में आवेदन दे सकते। पढ़े पूरी जानकारी

Bihar Jamin  Survey 2024 : Year 2024 में Bihar Bhumi Survey शुरू की जा रही है, जिसके चलते बिहार के लोगों ने अपनी जमीन सर्वे के लिए online आवेदन शुरू कर दिया है। इस तरह के सर्वे में आवेदक दो तरह से आवेदन कर सकते हैं, जिसमें ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन शामिल है। जो लोग गाँव जैसे इलाकों में रहते हैं उन्हें ऑनलाइन, बिहार जमीन के लिए सर्वे करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बिहार सरकार ने उनके लिए ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी जारी की है। इस तरह से जो लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की प्रक्रिया के बारे में जानने के इच्छुक हैं। वह इस आर्टिकल को ध्यान पूरा जरुर पढ़े।।

Bihar Jamin Survey 2024

जैसा की बिहार निवासियों को पता होगा कि बिहार में उनकी जमीन का सर्वे बिहार सरकार द्वारा करवाया जा रहा है। इस सर्वे की शुरुआत बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ते जमीन सम्बंधित मामलों को देखते हुए की है। इस तरह के मामलों में जमींदार के नाम पर जमीन का कोई प्रूफ ना होने की अवस्था में  कोई भी दूसरा उसकी जमींन पर मालिकाना हक़ जमा लेता था और  उसकी जमीन का दुरूपयोग करता था। इसी समस्या के चलते आज भी बिहार के कई निवासियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब इस सर्वे के जारी होने के बाद  पिछले सालों से चली आ रही समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा चुका है। अगर आप अपनी बिहार भूमि के लिए सर्वे के लिए इच्छुक है, तब आपको इस सर्वे के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन सर्वे जरूर करवाना चाहिए।

Bihar Jamin Survey में Prapatra 2 & Prapatra  3 (1) के बारे में

Bihar Jamin Survey के लिए आवेदन हेतु प्रपत्र 2 और प्रपत्र 3 (1) सबसे important form  होता है, जिसके बिना आपके Jamin Survey हो पाना मुश्किल है। आप इन प्रपत्र की मदद से ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आप इस फॉर्म को अपने नजदीकी सर्वे कैंप के पास जाकर जमा करवा सकते हैं। आपका प्रपत्र फॉर्म जमा होने के बाद आगे अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म को ऑनलाइन प्रोसेसिंग में रखा जाता है। सभी जानकारियों के सत्यापित होने के बाद आपके सर्वे को कंप्लीट कर दिया जाएगा।

Prapatra 2 फॉर्म डायरेक्टर डाउनलोड करे।

Download  प्रपत्र 2

Bihar Jamin Survey Prapatra 2 फॉर्म
 

Prapatra  3 (1) फॉर्म डायरेक्टर डाउनलोड करे।

Download प्रपत्र 3 (1)

Bihar Jamin Survey  Prapatra 3 फॉर्म

ये भी पढ़े : Bihar Sarkar Bhumi Sudhar: जमीन से जुड़े सभी आवश्यक सुधार अब ऑनलाइन कर सकते हैं।

Bihar Jamin Survey ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ क्या – क्या लगेंगे

  • जमीन के सरकारी कागजात
  • दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों 
  • सक्षम न्यायालय घोषणा पत्र 
  • मृतक का वारिश का प्रमाण पत्र
  • प्रपत्र-2 रैयत भूमि स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
  • प्रपत्र-3(1) वंशावली
  • मृत जमाबंदी रैयत के कागजात 
  • जमाबंदी संख्या की विवरणी
  • मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष
  • खतियान की नकल 
  • जमीन का दस्तावेज- सेल दस्तावेज, दान-पत्र, बदलेन
  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • वोटर कार्ड की फोटोकॉपी

Bihar Jamin Survey 2024 Online Apply कैसे करे

Bihar Jamin Survey  Website

  • इस Website पर जाने के बाद बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं वाले विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने नया Web Page  खुल जाएगा, यहाँ पर आपको रैयत द्वारा स्वामित्व / धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु पपत्र पर क्लिक कर लेना है।
  • अगले पेज पर आपको कुछ इनफार्मेशन  फॉर्म में टाइप करनी होगी।
  • Name में आपको अपना नाम टाइप करना होगा।
  • अगले विकल्प में आपको State पहले से ही सेलेक्ट मिल जाएगा, इसलिए आपको यहाँ पर कुछ भी सेलेक्ट नहीं करना। 
  • आगे District वाले ऑप्शन में  खुद का District सेलेक्ट कर लें।
  • अब आगे मोबाइल नंबर और आधार नंबर टाइप कर दें। 
  • Now  Verify Mobile Number वाले Option पर क्लिक करें।
  • OTP मैसेज से OTP टाइप करे और Verify OTP वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपके सामने Additional Option खुल जाएगा।
  • एडिशनल ऑप्शन में आपको खुद की District का सिलेक्शन करना होगा। 
  • अब Circle सेलेक्ट करें।
  • Mouza सेलेक्ट करें।
  • नीचे की तरफ Khata  No और Khesra No.टाइप करें।
  • इसके साथ ही आप Add More Holder  की मदद से दूसरे holder को ऐड कर सकते हैं।
  • Next Step में नीचे की तरफ प्रपत्र 2 & 3(1) वाले Form की Scan कॉपी यहाँ पर ऐड कर देना है।  
  • फिर आपको ब्लू टैब पर दिए गए Save वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं। 

Bihar Jamin Survey | आपके छेत्र में Survey की अवस्था 

Bihar Jamin Survey से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि आपके छेत्र में इस का सर्वे किस जगह पर उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप खुद की जमीन का सर्वे पूरा करवा सकते हैं। एक सही जगह का पता करने के बाद आप ऑफलाइन सर्वे के लिए आवेदन करने में समर्थ हो पायेंगे।

स्पेशल सर्वे रिपोर्ट में क्या क्या दिखाया जाता है।

आपके छेत्र में सर्वे की डिटेल में आपको विभिन्न प्रकार की  जानकारियों में आपको कुछ महत्वपूर्ण इनफार्मेशन दिखाई जाएगी जिसे आप निचे पढ़ सकते हैं।

  • शिविर स्थल का पता 
  • अमीन का नाम
  • अमीन का मोबाइल नंबर
  • कानूनगो का नाम 
  • कानूनगो का मोबाइल नंबर
  • शिविर प्रभारी का नाम
  • शिविर प्रभारी का मोबाइल नंबर
  • उद्घोषणा
  • स्व-घोषणा/वंशावली
  • खतियानी विवरणी (तेरीज़ लेखन)
  • खेसरा पंजी
  • खानापूरी पर्चा वितरण की स्थिति
  • खानापूरी पर्चा वितरण की तिथि
  • LPM  वितरण की स्थिति
  • LPM  वितरण की तिथि
  • प्राप्त दावा आपत्ति (प्रपत्र-8)
  • प्राप्त दावा आपत्ति (प्रपत्र-14)
  • लगान दर तालिका प्रकाशन(प्रपत्र-18(क))
  • अंतिम प्रकाशन (प्रपत्र-20)

ये भी पढ़े: Bihar Jamin Survey App:बिहार Survey Tracker App हुआ लॉन्च घर बैठे भूमि सर्वे की पूरी जानकारी पाएं!

1 thought on “Bihar Jamin Survey 2024 : शुरू हो चुका है, आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में आवेदन दे सकते। पढ़े पूरी जानकारी”

Leave a Comment